फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी उम्मीदवारों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवारों ने चारों सीटों पर की शानदार जीत हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के उम्मीदवारों ने चारों सीटों पर जीत हासिल की। जिला संयोजक गायत्री राठौर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का परिणाम है। परिषद साल भर में विभिन्न गतिविधि के माध्यम से छात्रों के बीच कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा था, जिसमें अध्यक्ष पद पर डेविड मेहलावत, उपाध्यक्ष मोहन भारद्वाज, सचिव यशिता नागपाल, सह सचिव यशिका भड़ाना ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में एबीवीपी समर्थित उम्मीदवारों ने सभी पदों पर जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। एबीवीपी जिला इकाई द्वारा जिला प्रमुख सरोज कुमार ने जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों को पटका व माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर विभाग संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक रवि पांडे, पारस नरवत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रमन पाराशर, नगर मंत्री सिद्धार्थ व सुमित यादव, कुनाल, सागर डागर आदि मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें