फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसीपी ट्रैफिक ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, नालों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कांवड़ शिविर आयोजक व संचालकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
विज्ञापन

- बाईपास रोड से गुजारा जाएगा अधिकांश ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आगरा नहर के साथ बने कांवड़ मार्ग का बुधवार सुबह डीसीपी ट्रैफिक ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाकों की जांच की, फिलहाल यात्रा पर श्रद्धालु न होने के कारण कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई है। सेक्टर-18 के पास गंदगी के ढेर मिलने पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को जल्द हटाने के आदेश दिए।
जिले में हर वर्ष श्रावण माह में श्रद्धालु हरिद्वार व नीलकंठ से जल लेकर आते हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रास्ते में शिविर लगाए जाते हैं जिसमें कावड़ यात्री जलपान और विश्राम करते हैं। इस संबंध में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसीपी ट्रैफिक उषा की ओर से कावड़ शिविर आयोजकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत शिविर आयोजक व संचालक कावड़ शिविर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। कावड़ शिविर के दोनों तरफ 500-500 मीटर तक बिजली एवं रोशनी की पूर्ण व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर आयोजक एवं संचालक, कावड़ शिविरों में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थान पर विश्राम एवं शौचालय की दुरुस्त व्यवस्था करवाएं। साथ ही साफ सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। शिविर के आसपास साइन बोर्ड जैसे बाएं तरफ चलें, प्रशासन का सहयोग करें तथा आगामी स्टेशन/शिविर को प्रदर्शित करने वाले साइन बोर्ड इत्यादि लगाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र व रेत के कट्टे, पानी की बाल्टी इत्यादि रखें। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा संबंधित जरूरी दवाइयां एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए कांवड़ शिविर में पुलिस कर्मियों के लिए अलग से टेंट का बंदोबस्त करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें