फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-65 मार्केट में कार से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 स्थित मार्केट में सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि मार्केट क्षेत्र में आए दिन युवक वाहनों से स्टंट करते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में चालक सड़क पर कार को तेज गति से गोल-गोल घुमाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। चालक काफी देर तक कार को इसी तरह घुमाता रहा। इस दौरान आसपास से दूसरे वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आदर्श नगर थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें