फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर नहीं थी पीने के पानी व शौचालय की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छठ पर्व और दिवाली के बाद वापसी के कारण फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद व न्यू टाउन स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। व्यवस्थाओं की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशनों पर स्व्च्छ पानी, साफ शौचालयों और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर भी काफी गंदगी फैली हुई है। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री दुर्गंध और गंदगी में बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर सीवर का पानी भरा हुआ है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी यात्री इसी सड़क से निकलने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि यहां से कई ट्रेन जाती हैं। लोगों की सुविधाओं को देखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए। फरीदाबाद से पश्चिम एक्सप्रेस (12926), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238), नीलांचल एक्सप्रेस (12876) और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस (12618) जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें