ओपीडी में भीड़, डेंगू के तीन नए मरीज मिले
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संख्या 185 हो गई है। लगातार फॉगिंग और लार्वा चेकिंग के बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बीके अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को पर्ची बनवाने और डॉक्टरों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी में डेंगू व वायरल के साथ अन्य बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। अस्पतालों में जनरल वार्ड से लेकर लैब तक में टेस्ट के लिए लोगों की भीड़ रही।
वहीं निजी अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ने लगी। लोगों का कहना है कि जहां पहले कोरोना महामारी में मरीजों को बेड मिलने में परेेशानी आ रही थी। अब वैसा ही हाल डेंगू व वायरल बुखार के सीजन में हो गया है।