पत्रकार पूजा की मौत के बाद से उसका मोबाइल गायब है। मोबाइल में कई ऐसे साक्ष्य होना बताए जा रहे हैं जिससे उसकी मौत का राज खुलेगा। लेकिन मोबाइल कहां है और उसे कौन ऑपरेट कर रहा है, इस बारे में पुलिस को भी नहीं पता है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में खुलकर सामने आई ऊषा भाटिया नामक महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भाटिया अपने आप को पूजा की मुंहबोली भाभी बताती हैं। उन्होंने दावा किया है कि पूजा के मोबाइल में 200 से अधिक फोटोग्राफ हैं जो इंस्पेक्टर अमित और पूजा के संबंधों को उजागर करते हैं।
मुंहबोली भाभी के बयान से इंस्पेक्टर अमित की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बुधवार को मीडिया के सामने आई भाटिया ने बताया कि रविवार की रात मौत के बाद सोमवार दोपहर दो बजे उसका मोबाइल एक बार ऑन हुआ था। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे भी ऑन हुआ फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
'फोन में रखे मैसेज व फोटो गायब किए जा रहे हैं'
पूजा तिवारी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
यही नहीं बुधवार को सुबह 6:00 बजे भी मोबाइल ऑन था। भाटिया ने शक जाहिर किया कि फोन में रखे फोटो व अन्य मैसेज गायब किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस ने अभी तक पूजा के मोबाइल को कब्जे में क्यों नहीं लिया और उसकी खोजबीन क्यों नहीं की।
भाटिया की बड़ी बेटी सोनम ने फेसबुक पर दिखाया कि पूजा घटना के दो दिन पहले एक शायरी पोस्ट की थी जिसमें लिखा था साफ दामन का दौर अब खत्म हुआ, लोग अपने धब्बों पे गुरूर करने लगे।
इसके बाद पोस्ट अपडेट नहीं हुई। फिलहाल इन दावों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच में पता चलेगा। इसके पहले कुछ कह पाना मुश्किल है।
चैटिंग से हुई दोस्ती मौत तक पहुंची
पूजा तिवारी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ऊषा भाटिया का दावा है कि पूजा की इंस्पेक्टर अमित से दोस्ती छह साल पहले फेसबुक पर चैटिंग के जरिए हुई थी। खुद पूजा ने उनसे इस बात को शेयर किया था। पूजा की भाटिया से दोस्ती छह महीने पहले हुई थी जब वह उनकी दुकान पर सामान लेने आई थी।
तभी से पूजा उन्हें भाभी कहती थी और वह उसे ननद मानने लगी थी। पूजा, भाटिया परिवार की सदस्य बन गई थी। उनकी बेटियों की हमेशा हौसलाअफजाई करती थी।
भाटिया ने बताया कि वह हर दिन एक बार मुझसे जरूर बात करती थी। पूजा ने ही मुझे बताया था कि दोनों शादी कर चुके हैं।
ऊषा ने बताया कि पूजा, अमित के साथ राजस्थान, मनाली, हरिद्वार समेत कई स्थानों पर घूमने गई थी। वहां के फोटोग्राफ भी उसके मोबाइल में है। यही नहीं करवा चौथ, शादी की साल गिरह, वर्थडे पार्टी और शादी की फोटो उसके एलबम में है। उसने फोटो दिखाया भी था। अमित उसके साथ ज्यादती करता था। एक बार मारपीट के कारण उसके चेहरे पर सूजन आ गई थी तब वह उनके घर आई। घर पर हम लोगों ने उसकी सेकाई और मालिश की थी।
विदेश में पैदा करना चाहती थी बेटी
भाटिया ने दावा किया कि पूजा ने एक दिन उनसे कहा था कि वह विदेश में जाकर एक बेटी पैदा करना चाहती थी। वहां से आकर मां-बाप को बच्चा गोद लेने की बात बताकर अमित से पल्ला झाड़ लेती।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमित सोमवार से शुक्रवार तक यहां रहता था और शनिवार-रविवार को रोहतक अपने बच्चों के पास चला जाता था, फिर इस रविवार को वह क्यों रोहतक नहीं गया। कहीं न कहीं उसने पूजा को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची होगी।