फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलेसरा मामला : महिला की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा पुलिस ने संध्या शर्मा निवासी कुलेसरा की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई कृष्ण पुत्र सुभाष और चैनसुख उर्फ रामधन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे ओमकार और कृष्ण पुत्र सूरजमल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना का चश्मदीद मृतका के नौ साल के बेटे के बयान पर छांयसा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, शव छिपाने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि बुधवार तड़के कठपुला नाके पर तैनात पुलिस ने संदिग्ध ऑल्टो कार का पीछा किया था।

छांयसा गांव में रास्ता खत्म हो जाने पर कार से उतरकर चार लोग पैदल ही भाग गए थे। कार में कुलेसरा (उप्र) की रहने वाली संध्या का लहूलुहान शव और नौ साल का बच्चा रोता हुआ मिला था। बच्चे ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार शाम माखनपुर निवासी ओमकार उसकी मां को लेने आया था।
विज्ञापन


संध्या अपने बेटे को भी साथ ले गई थी। बच्चे के मुताबिक, देर रात माखनपुर गांव पहुंचे ओमकार ने एक खेत में कार रोक कर चैनसुख, कृष्ण और सूरजमल को फोन कर वहां बुलाया। यहां चारों ने संध्या के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

महिला ने विरोध किया तो डंडे से सिर पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। बच्चे के मुताबिक संध्या की सांसें चल रहीं थीं। इसके बाद कार में डालने के बाद सीट बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए चारों यमुना नदी की ओर ले जा रहे थे कि पुलिस ने देख लिया और भागना पड़ा था। एसएचओ छांयसा थाना प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बच्चे के बयान पर केस दर्ज कर कृष्ण और चैनसुख को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें