पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्द पैसे कमा कर पिता का इलाज करवाना चाहता था।
फरीदाबाद में बीमार पिता के इलाज के लिए जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में बेटे ने गांजे का अवैध कारोबार शुरू कर दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। आरोपी का नाम अजय है और वो सेक्टर-56 का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बड़खल की तरफ से खेड़ी पुल की ओर आ रहा है। पुलिस टीम सेक्टर-29 बाईपास के पुल के नजदीक पहुंच गई और नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया।
पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्द पैसे कमा कर पिता का इलाज करवाना चाहता था। पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।