फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत अधिकारी के खाते से उड़ाए 1.56 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से उड़ाए 1.56 लाख रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने एस्कॉर्टस कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं ठगों ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते में से 53 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-19 निवासी हरदयाल अरोड़ा एस्कॉर्टस कंपनी से बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस के अनुसार, उनके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उनसे उनके खाते के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उनके खाते से सबसे पहले रुपये निकले। मगर थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से दो बार में एक लाख 56 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल की जांच के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए। दयालनगर निवासी राजेश गुप्ता ऑटो चलाते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गया था। जहां उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। उसने दोबारा पैसे निकालने चाहे तो रुपये नहीं निकले। इस पर वहां खड़े दो युवकों ने उसका कार्ड लेकर मदद करने की बात कही। युवकों ने उनका कार्ड बदल दिया। पैसा नहीं निकले तो राजेश गुप्ता एटीएम कार्ड लेकर वापस आ गए। इसके थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 53 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें