फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 92 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 92 हजार निकाले
विज्ञापन

फरीदाबाद। एटीएम बूथ में अनजान व्यक्ति की मौजूदगी में रुपये निकालना जतिन लांबा निवासी बाबा हृदयराम कॉलोनी मुजेसर को महंगा पड़ा। बूथ में मौजूद व्यक्ति ने जबरन मशीन से उसका एटीएम कार्ड निकाल कर बदल दिया। बाद में उनके खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

जतिन लांबा के मुताबिक शनिवार की शाम उनके फूफा ने एटीएम कार्ड देकर पास के एटीएम से रुपये निकालने के लिए भेजा था। जब वह एटीएम मशीन में कार्ड डाल कर रुपये निकाल रहे थे उस समय उनके पीछे खड़े व्यक्ति ने उन्हेें पिन नंबर डायल करते हुए देख लिया। आरोप है कि जब वह पैसे निकाल रहे थे इसी समय उस व्यक्ति ने जबरन उनका कार्ड मशीन से निकाल लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो गलती मानते हुए कार्ड वापस कर दिया। वह देख नहीं सके कि युृवक ने उनका कार्ड बदल दिया है। रविवार सुबह उसके फूफा के मोबाइल पर खाते से धन निकलने के मैसेज आने लगे। जब तक एटीएम ब्लॉक करवाते खाते से 92 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि केस दर्ज कर एटीएम ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें