फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में समझौते के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज में समझौते के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर चलाई गोलियां
विज्ञापन


फरीदाबाद। रोडरेज के मामले में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के बावजूद एक पक्ष ने बुधवार रात दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाईं और एक युवक का पैर तोड़ दिया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनआईटी-चार निवासी राजू पंडित की कार से गांधी नगर निवासी एक युवक की स्कूटी दो दिन पहले टकरा गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। मामला पुलिस के पास पहुंचा बाद में वहां दोनों पक्षों अपने आपसी स्तर पर समझौता कर मामले को सुलझा लिया था। एसजीएम नगर थाने में तैनात एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे राजू पंडित एनआईटी-चार में खड़ा था। आरोप है कि तभी वहां स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने राजू पंडित पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए राजू एक परचून की दुकान में घुस गया। हमलावर भी उसके पीछे दुकान में घुस गए। दुकान में मौजूद जीतू नामक युवक ने हमलावरों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गईं। गोली चलने की सूचना मिलने पर एसजीएम नगर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से एक खाली कारतूस भी मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें