फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से हमला कर दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या विहार निवासी एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दो लाख रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस इसे आपसी झगड़े का मामला बता रही है। इसके अलावा दो अलग-अलग घटनाओं में चाकू के बल पर दो लोगों से नकदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात हुई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्या विहार, पल्ला निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को स्कोर्पियो सवार कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर उसके पास रखे दो लाख रुपये व सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पल्ला थाना पुलिस जांच के लिए पहुंची। पल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य घटना में गांव मादलपुर निवासी प्यारे लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह कुरैशीपुर गांव के पास से लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और उन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में करीब 25 सौ रुपये थे। बदमाशों की मोटरसाइकिल पर नंबर भी नहीं लिखा था। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना रिंकू के साथ हुई। रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-58 में नीलकंठ कंपनी के पास झपटमारों ने उसका मोबाइल फोन व 23 सौ रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें