फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर बदलने के नाम पर बिजली कर्मचारियों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर बदलने के नाम पर साढ़े 10 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांव तिलपत में उपभोक्ताओं का पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगाने के मामले में बिजली कर्मियों द्वारा साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बिजली बोर्ड के एसडीओ की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तिलपत गांव में 31 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर नए मीटर लगने थे। बिजली कर्मचारियों ने सांठ गांठ करके मीटर बदले नहीं और नए मीटर को गायब कर दिया। इनकी कीमत करीब 10.22 लाख रुपये बताई जा रही है। नई तकनीक के ये मीटर ट्रायल के लिए आए थे। काफी समय बाद जब विभाग को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने स्तर से इसकी जांच की। जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने बिलिंग सिस्टम में छेड़खानी कर धोखाधड़ी की है। तिलपल उपमंडल के एसडीओ हेमंत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें