फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बात नहीं होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से बात नहीं होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पत्नी से बात नहीं हो पाने और पिता के डांटने से क्षुब्ध एक युवक ने रविवार रात पर्वतीय कॉलोनी में फांसी लगा ली। थाना सारन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से सिकंदराबाद, उत्तर प्रदेश निवासी संजय यहां पर्वतीय कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता था। संजय की पत्नी सात माह की गर्भवती है। इस कारण संजय के माता पिता उसकी पत्नी अपने साथ गांव ले गए थे। पुलिस के अनुसार, रविवार रात को संजय ने शराब पी थी। उसने रात को अपने पिता हरि सिंह को फोन कर पत्नी से बात करवाने के लिए कहा। घर से बाहर होने के कारण उन्होंने बात करवाने में असमर्थता जता दी। संजय ने थोड़ी देर बाद फिर फोन किया तब भी वे घर से बाहर थे। इस पर संजय ने पत्नी से बात करवाने के लिए जिद्द की तो उसके पिता ने उसे डांट दिया। इस पर संजय ने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद हरि सिंह ने संजय को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने अपने एक परिचित को संजय के कमरे में भेजा। उन्होंने वहां पहुंच कर देखा तो संजय कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें