फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मंदबुद्धि किशोरी को हवस का शिकार बनाने और चार महीने की गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पेट में दर्द होने पर इस बात की जानकारी हुई। आरोप सीमावर्ती गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला भूपानी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मंदबुद्धि किशोरी (14) के मुताबिक, पांच वर्ष पहले उसके मां-बाप ने त्याग दिया था। एक दिन उसके माता-पिता उसे जीप में बैठाकर लाए और सड़क किनारे उतारकर चले गए। किशोरी को पालने वाले किसान दंपति के अनुसार, वह खेत में रोती हुई मिली। फिर किसान दंपति ने उसे शरण दी और पुत्री की तरह पाला।

उसे अपने माता-पिता का नाम तक नहीं पता था। दो दिन पहले उसे पेट दर्द हुआ तो दंपति ने डॉक्टर को दिखाया। तब पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। किशोरी के मुताबिक एक दिन उसके माता पिता खेत पर गए थे और सभी भाई बहन स्कूल।
विज्ञापन


खेत में जानवर चराने वाला नरेश नाम का लड़का आया और मारपीट कर उसे हवस का शिकार बनाया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। किशोरी के मुताबिक तब से नरेश ने उसे कई बार हवस का शिकार बनाया।

दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसने मां को बताया। डॉक्टर ने देखने के बाद बच्ची के गर्भवती होने की बात बतायी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी नरेश सीमावर्ती गांव का रहने वाला है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें