फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में निवासी 16 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एनआईटी थाने में दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि उसकी करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी और फिलहाल वह अपने मायके में आई हुई थी। पीड़िता के अनुसार गत 14 जुलाई आधी रात के बाद गांव के ही चार युवक जकर, रहीशू, खुवैद व लुकमान उसे अपने साथ कार में गुरुग्राम ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद वे उसे सोहना में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे तैसे वापस अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर 15 जुलाई की रात एनआईटी महिला थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर मंगलवार को उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए हैं। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें