फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से साढ़े चार लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट
से साढ़े चार लाख रुपये लूटे

फरीदाबाद। सेक्टर-22-23 चौक पर मंगलवार शाम मोटर साइकिल सवार बदमाश एक कंपनी के अकाउंटेंट से साढ़े चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। अकाउंटेंट दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को कंपनी की ओर से बोनस देने के लिए बैंक से रुपये निकालकर वापस जा रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस सहित सभी क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गई।
विज्ञापन

गांव गौंछी निवासी रवि सेक्टर-22 स्थित चंद्रा ऑटोमोटिव कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करता है। दो दिन बाद दीपावली के चलते मंगलवार को कंपनी कीे ओर से कर्मचारियों को बोनस दिया जाना था। मंगलवार शाम को रवि ने कर्मचारियों को देने के लिए सिंडीकेट बैंक व कोटक महिंद्रा बैंक से कुल साढ़े चार लाख रुपये निकाले थे। रुपयों को बैग में रखकर रवि कंपनी लौटने लगा। जब वे सेक्टर-22-23 चौक पर पहुंचा तो पीछे से किसी ने उसकी गर्दन पर हाथ मारा, उसने जैसे ही पीछे मुड़कर देख तो मोटरसाइकिल पर चल रहे दो युवकों ने उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। रवि का कहना है कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि वे कुछ समझ नहीं पाया। मुजेसर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें