फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा दिखाकर ट्रांसपोर्टर की सेंट्रो कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कट्टा दिखाकर ट्रांसपोर्टर की कार लूटी
- फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हुई वारदात, क्रेशर जोन जा रहा था ट्रांसपोर्टर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाली क्रशर जोन जा रहे एक ट्रांसपोर्टर से मंगलवार तड़के फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हथियारबंद तीन बदमाशों ने कट्टे के बल पर कार लूट ली। थाना सारन पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पावटा निवासी गजराज भड़ाना के डंपर चलते हैं, जोकि क्रेशर जोन से माल उठाकर सप्लाई करते हैं। मंगलवार तड़के वे अपनी सेंट्रो कार में पाली क्रेशर जोन जा रहे थे। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे अचानक पेट में दर्द होने पर उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी कर दी और कच्चे में शौच करने लगे। जब वे निवृत्त होकर चलने लगे तभी एक एसेंट कार में आए तीन युवक उनके पास रुके। गजराज भड़ाना कुछ समझ पाते इतने में एक युवक ने उनको कट्टा दिखाकर चुप रहने को कहा और उनसे कार की चाबी छीन ली। बदमाशों का एक साथ उनकी सेट्रों कार लेकर चला गया, जबकि बाकी दो अपनी कार में बैठ कर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची थाना सारन पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें