बल्लभगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इंदिरा नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य और प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को यौन शोषण और उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने विभिन्न अपराधों में निर्धारित दंड, अनिवार्य रिपोर्टिंग और बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। संवाद