फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन बेल्ट सफाई और पेड़ों की छंटाई का होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू की परियोजना, 10 लाख रुपये होंगे खर्च


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की ग्रीन बेल्ट और पार्कों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने परियोजना शुरू की है। इसके तहत दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के साथ लगती ग्रीन बेल्ट के अलावा सेक्टर-12, सेक्टर-62 और सेक्टर-64 की ग्रीन बेल्ट में सफाई और पेड़ों की छंटाई का काम कराया जाएगा। वहीं, सेक्टर-31 के टाउन पार्क और सेक्टर-44 के लेजर वैली पार्क में भी साफ-सफाई कराई जाएगी। इन सभी कार्यों पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
15 सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट की होगी सफाई
परियोजना के तहत दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे के सेक्टर साइड की ग्रीन बेल्ट में सेक्टर-2, 3, 8, 13, 14, 17, 29, 30, 33, 34, 37, 61, 62, 64 और 65 को शामिल किया गया है। यहां 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में जमीन की सतह की सफाई और 6560 वर्गमीटर में झाड़ियां, घास और जंगली वनस्पति हटाने का काम किया जाएगा। सेक्टर-64 और 65 की ग्रीन बेल्ट में 15 फीट या उससे अधिक ऊंचाई वाले पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई भी की जाएगी। इसके लिए 3756 पेड़ों/झाड़ियों की प्रूनिंग और ट्रिमिंग का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-12 में भी किया जाएगा काम
सेक्टर-12 की ग्रीन बेल्ट में 12,939.8 वर्गमीटर क्षेत्र की सतह की सफाई की जाएगी। वहीं सेक्टर-62 में 24,290 वर्गमीटर क्षेत्र से जंगल और झाड़ियां हटाई जाएंगी। सेक्टर-64 में 6450 वर्गमीटर जमीन की सतह की सफाई और 14,250 वर्गमीटर क्षेत्र से जंगली वनस्पति हटाई जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-31 के टाउन पार्क और सेक्टर-44 के लेजर वैली पार्क में भी हरित क्षेत्र की सफाई प्रस्तावित है। यहां 11,300 वर्गमीटर क्षेत्र की सतह की सफाई के साथ जेसीबी तीन दिन के लिए लगाई जाएगी। साफ-सफाई के बाद शहरवासियों को साफ-सुथरी ग्रीन बेल्ट, बेहतर दृश्यता और पार्कों में अधिक सुविधाजनक माहौल मिलेगा। हालांकि, लोगों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि सफाई के बाद इन क्षेत्रों का नियमित रखरखाव होता है या कुछ समय बाद फिर से झाड़ियां और कचरा जमा हो जाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें