फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआईएम-सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर सीपीआईएम व सीपीआई के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सीपीआईएम और सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को त्रिपुरा में भाजपा द्वारा माकपा और वाम मोर्चे के खिलाफ की जा रही हिंसा को रोकने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक कुंदन लाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीपीएम के जिला सचिव शिवप्रसाद और सीपीआई के जिला सचिव बेचू गिरी ने संयुक्त रूप से किया। सीपीएम के जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता सुबह राजस्थान भवन सेक्टर दस में इकट्ठा हुए। जहां पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। सीपीएम के जिला सचिव शिव प्रसाद ने कहा कि सुनियोजित तरीके से त्रिपुरा में राज्य मुख्यालय सहित माकपा के कार्यालयों के साथ-साथ वामपंथी पार्टी के कार्यालयों पर गत दिनों भाजपा के कार्यकर्ताओं की हमला कर दिया। हमले अगरतला स्थित उदयपुर उपमंडल कार्यालय के अलावा गोमती जिला समिति कार्यालय, सिपाही जाला जिला समिति कार्यालय, विशालगढ़ उपमंडल समिति कार्यालय, पश्चिम त्रिपुरा जिला समिति कार्यालय और सदर उपमंडल समिति कार्यालय में भी किया गया। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने त्रिपुरा के जननेता स्व. दशरथ देब की प्रतिमा को भी तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि इस सरकार दोनों तरफ से हमले कर रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के अलावा सरसों के तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि ने लोगों को प्रभावित कर दिया है। फरीदाबाद में सड़कें टूटी पड़ी हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इस मौके पर बैजू सिंह, निरंतर पाराशर, विजय झा, कामेश्वर ठाकुर, नवल सिंह, पीएन चौधरी, संजीव मिश्रा, शुभ नारायण प्रसाद, मिथिलेश, अमीचंद, जनार्दन मंडल, दलीप, रामकुमार, जय किशोर के साथ साथ देवी राम, महेंद्र सिंह, दिनेश व मंजू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें