फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छत पर करंट की चपेट में आया दंपती, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े सुखाते समय आए चपेट में, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कपड़े सुखाते समय छत पर करंट की चपेट में आकर एक दंपती बुरी तरह झुलस गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब एनआइटी कपड़ा कॉलोनी निवासी ज्योति और उनके पति कृष्णा छत पर कपड़े सुखा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, कपड़े सुखाते समय एक साड़ी पास लगे शेड पर गिर गई थी। ज्योति ने एल्यूमीनियम के पाइप की मदद से साड़ी उठाने की कोशिश की, इसी दौरान पाइप हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही ज्योति बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में उनके पति कृष्णा ने भी पाइप को हटाने की कोशिश की, जिससे वे भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने कहा कि नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। छतों पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए छज्जे और शेड कई बार दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए कार्यकारी अभियंता को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें