फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी में आज चल सकता है निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ के बाद फिर लोगों ने तंबू लगाकर रहना शुरू कर दिया है। शनिवार को नगर निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई कर सकता है। निगम ने बुधवार को क्षेत्र में मुनादी कराई थी।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र में बसे गांव खोरी में सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेढ़ माह चली कार्रवाई के दौरान निगम ने करीब 10 हजार मकानों को ढहा दिया था। खाली कराई गई जमीन पर सरकारी संपत्ति के बोर्ड लगवा दिया था। वहीं दूसरी ओर बेघर हुए कई लोग फिर से खोरी में अपने टूटे घरों के मलबे पर तंबू लगाकर रहने लगे हैं। यहां तक लोगों ने बिजली और पानी की भी व्यवस्था भी कर ली है।
इसे लेकर बुधवार को नगर निगम अधिकारियों क्षेत्र की मुनादी कराई थी। लोगों को जल्द कब्जे हटाने के लिए कहा गया है। निगम के अनुसार शनिवार को पुलिस बल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि खोरी में मलबा निस्तारण प्लांट लगाया जाना है। ऐसे में लोगों को अरावली से बाहर करने की तैयारी है। हालांकि अभी डबुआ कॉलोनी में फ्लैट सही न होने से विस्थापित आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें