फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इसी दौरान एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत कर हड़ताल का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों ने तय किया है कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी नहीं होगा तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपने के साथ सरकार के मंत्रियों के आवास का घेराव कर मांग पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्य बाजारों में प्रदर्शन कर आम लोगों के बीच पर्चे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बलवीर बालगुहेर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान होने तक शहर से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। जिला प्रधान दलीप बोहोत और जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने कहा कि संघ ने आरडब्ल्यूए, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी हड़ताल के समर्थन की अपील की है।

इस बीच सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है। नेताओं ने इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। कर्मचारियों ने बताया कि 21 अगस्त को बड़खल विधायक धनेश अदलखा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही एनआईटी मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर पर्चे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन




कूड़े से अटा पड़ा है शहर

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। नीलम-बाटा रोड, एनआईटी-2, सारन चौक, प्याली चौक, एनआईटी-5 और एनआईटी-3 में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। रेलवे स्टेशन रोड, बाटा-रेलवे स्टेशन मार्ग के अलावा सेक्टर-23, 24 और मुजेसर में भी हालात खराब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें