फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम : घोटाले के मामले में आरोपी जेई दीपक को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) दीपक कुमार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने दीपक को अग्रिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने नौ जून को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। तब अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट में आरोपी के वकील ने अदालत से कहा कि दीपक कुमार को इस मुकदमे में गलत फंसाया गया है। जब यह मामला हुआ, तब आरोपी जेई के सहायक के तौर पर कार्यरत था। वकील ने कहा कि दीपक को न तो रुपये भुगतान करने की शक्ति थी न ही कार्यों के सत्यापन की। उन्होंने मेजरमेंट बुक के गायब होने की बात भी अदालत को बताई। साथ ही मुख्य आरोपी मुख्य अभियंता रमन को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की बात भी रखी। बता दें कि नगर निगम में बिना कार्य कराए करीब 200 करोड़ का घोटाला करने का मामला सामने आया था। विजिलेंस जांच के बाद दो पूर्व मुख्य अभियंताओं समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। इसमें मुख्य अभियंता डीआर भास्कर व ठेकेदार सतबीर गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें