फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिनों से 1 फीसदी पर है कोरोना संक्रमित की मृत्यु दर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सितंबर माह के 30 दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 9.1 फीसदी से बढ़कर 9.9 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण की रफ्तार बढ़ी लेकिन मृत्यु दर एक फीसदी पर स्थिर है। बीते 45 दिनों में मृत्यु दर 1 से 1.3 फीसदी के बीच बनी हुई है। सितंबर माह के अंत तक यह दर 1.1 फीसदी पर रही।
विज्ञापन

बीमारी की गंभीरता का आंकलन विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों व मृत्यु दर के अनुसार करते हैं। ऐसे में अधिकारियों का प्रयास है कि मृत्यु दर कम ही रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े जिले में मृत्यु दर के आंकड़ों की स्थिरता को दर्शाते हैं। अगस्त माह के 15 दिन बीत जाने पर 150 संक्रमितों की मौत हुइ थी जबकि कुल संक्रमित 10911 व उपचाराधीन मरीजों की संख्या 848 रही। इसमें से 311अस्पताल में भर्ती रहे जबकि 537 होम आइसोलेशन में रखे गए।
अगले 15 दिनों में करीब एक हजार नए मामले मिले, 1 सितंबर तक जिले में 11852 मामले मिले। इसी दौरान 22 संक्रमितों की मौत हो गई। कुल मौतों के बाद मृत्यु दर 1.3 फीसदी दर्ज की गई। सितंबर के 15 दिनों में ही जिले में करीब ढाई हजार नए मरीज मिले। इस दौरान कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14474 पहुंच गया। वहीं 25 मरीजों की मौत हुई। कुल 197 मरीजों की मौत के साथ मृत्यु दर 1.1 फीसदी रही। हालांकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1828 रही। इसमें से 357 अस्पताल में भर्ती रहे जबकि 1471 होम आइसोलेशन में रखे गए। जिले में अब तक 217 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर फिलहाल 1.1 फीसदी पर ही है।
विज्ञापन

जुलाई माह से ऐसे बदली मृत्यु दर
जुलाई माह की शुरुआत में जिले में 2.5 फीसदी मरीजों की मौत हुई थी। वहीं महीने के अंत तक इस आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में 31 जुलाई को आधिकारिक रूप से 1.5 फीसदी मृत्यु दर रही। मौतों का आंकड़ा 15 अगस्त को 1.37 फीसदी दर्ज किया गया।
वर्जन-
संक्रमण के मामले बढ़े हैं। मृत्यु दर को स्थिर कर कम करने का प्रयास है। जिले में काफी हद तक संक्रमितों की मौत की दर काबू की गई है। उम्मीद है कि मृत्यु दर एक फीसदी से नीचे आएगी। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें