फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बरसात के बाद राजीव कॉलोनी की गलियों की हालत बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में बरसात के बाद सड़कों और गलियों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलियों में इतनी मिट्टी और कीचड़ जमा है कि पैदल चलना भी कठिन हो गया है, जबकि दोपहिया और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी के रहने वाले सुधीर और रामरतन का कहना है कि कॉलोनी की गली से होकर पास के स्कूल के बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। बारिश के बाद कीचड़ होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि फिसलन के कारण बच्चों के गिरने और चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें