फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेहतपुर में नाले में पलटा ऑटो, बाल-बाल बची सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बारिश के बाद जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सेहतपुर इलाके में पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर भरे पानी के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा। हादसे के दौरान ऑटो में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सेहतपुर में पेट्रोल पंप के सामने हल्की बारिश के बाद लंबे समय तक जलभराव रहता है। पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और नाले का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें