फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में लगे भंडारे, मां के जयकारों से गूंजा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र की नवमी पर शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। नौ दिनों तक उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ नवरात्र पर्व मनाया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

मंदिरों और सोसाइटियों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही रही। भजन-कीर्तन और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवमी के अवसर पर कई सोसाइटियों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया और दूसरों को भी प्रसाद वितरित किया। भंडारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सोसाइटियों में आपसी मेलजोल और सामूहिक सहभागिता भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगमन सोसाइटी निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि सोसाइटी में नवरात्र के उपलक्ष्य में चौकी का आयोजन किया गया है। मंगलवार सुबह हवन के बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें करीब पांच हजार लोगों को प्रसाद वितरित करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि आयोजन में सोसाइटी के निवासी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें