फरीदाबाद। इंटरनेट प्री फेस में तकनीकी गुर हासिल कर युवा ई-सेवा दाता बन सकेंगे। कॉलेज व कॉलेज ड्रॉप आउट(कॉलेज छोड़ चुके छात्र) के लिए यह अवसर समान रूप से होगा। यह मौका प्रदेश के पांच जिलों में दिया जाएगा। इसमें एनसीआर के दो पड़ोसी जिले फरीदाबाद- गुरुग्राम सहित करनाल, हिसार, पंचकूला शामिल हैं।
ई-कर्मा ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत युवा तकनीकी कौशल हासिल कर सकेंगे। इसके लिए राज्य की ओर से पांच जिलों के राजकीय कॉलेज में स्थापित इन्कुबेशन सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। छात्र पंजीकरण के बाद डेटा माइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनर जैसे लोकप्रिय कोर्स कर सकेंगे। कोर्स के माध्यम से छात्र फोरन एक्सजेंट (विदेशी मुद्रा विनिमय) कर विदेशी मुद्रा में भी कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि छात्र हरियाणा का मूल निवासी हो। न्यूनतम शिक्षा के रूप में 10वीं पास हो। इसके अलावा छात्र की आयु 30 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम न हो। मौजूदा समय में कॉलेज छात्रों ने इसमें रुझान दिखाया है। हालांकि इसके लिए गैर कॉलेज छात्र भी पंजीकरण करा सकते हैं।
इनक्युबेशन सेंटर में छात्र सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वह इस कोर्स का लाभ उठाकर घर बैठे ऑनलाइन सेवाएं देकर कमाई कर सकते हैं।
- एमके गुप्ता, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज, फरीदाबाद