फरीदाबाद। सेक्टर-8 के लोगों ने मंगलवार को सीएम को ट्वीट कर सीवर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। लोगों का आरोप हैं कि आरडब्ल्यूए कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है। उसके बाद भी समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
सेक्टर आठ में करीब 20 दिनों से सीवर जाम है। हालात यह हैं कि बारिश के कारण सीवर ओवर का पानी लोगों के घरों मेें घुसने लगा है। आरडब्ल्यूए के प्रधान शिव सिंह मलिक और जनरल सेक्रेटरी विजय प्रकाश ने बताया कि दो दिनों की लगातार होती बारिश के कारण सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ गई है। सेक्टर के लोगों ने मंगलवार को सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर सीवर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही निगम के अधिकारियों के फिर से समस्या दूर कराने को अवगत कराया गया है। निगम के मुख्य अभियंता रामजीलाल का कहना है कि सेक्टर में सीवर जाम की समस्या के लिए कर्मचारियों को मौके पस भेजा जाएगा।
7669303399