फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकार ने पेश किया 2196 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट रखा गया। इसमें सर्वसम्मति से 2196 करोड़ का बजट पास किया है। बजट में आय-व्यय का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। जितनी आय होगी उससे कम ही खर्च रखा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट 2593.93 करोड़ रुपये का था। इस बार बजट में करीब 300 करोड़ रुपये कम है। निगम ने किसी भी तरह का नया कर नहीं लगाया है, लेकिन बकाएदारों से वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। निगम सीमा में शामिल हुए 24 नए गांवों विकास कार्य इसी बजट से ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि इस बार निगम ने आमदनी बढ़ाने के लिए न केवल नए रास्ते तलाशे हैं। बल्कि आमदनी के पुराने रास्तों को भी मजबूत करने का प्रयास किया है। आय बढ़ाने के लिए विज्ञापन, सीवर-पानी शुल्क, सीएनडी वेस्ट पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा खाली पड़े खेल के मैदान व अन्य जमीन को भी किराए पर देकर राजस्व जुटाया जाएगा। ट्रेड लाइसेंस पर भी जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन तमाम रास्ते तलाशे जाएंगे जहां से निगम को आय हो सके। कई ऐसे स्थान हैं जहां निगम की जमीन पड़ी है और वहां सप्ताहिक लगते हैं। ऐसे बाजार को चिह्नित कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर वहां से भी राजस्व जुटाया जाएगा। शहर में खाली पड़े जगह पर पार्किंग बनाकर राजस्व एकत्र किया जाएगा। मेयर सुमनबाला ने कहा कि बजट को संतुलित रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

--
बजट 2022-23 में आय के स्रोत
अनुमानित आय रुपये (लाख) प्रतिशत
कैपिटल आय, अनुदान: 107510.00- 50.41
स्टांप डयूटी- 33000.00 15.47
कर एवं किराए से आय 31033.11 14.55
लाईसेंस फीस और प्लानिंग
विभाग से आय: 30975.70 14.52
इंजीनियरिंग शाखा से आय 8385.47 3.93
अन्य मदों से आय 2350.20 01.10
कुल जोड़: 213254.48
-------
व्यय का ब्योरा
मद का नाम राशि लाख- प्रतिशत
वेतन 37995.16 18.05
प्रशासनिक खर्च 1219.50- 00.58
ओरिजनल वर्क्स व ऑप्रेशन
एंड मैंटेंन्स खर्च 152449.50 72.89
अन्य मदों में व्यय 17460.00 8.34
कुल जोड़ 209124.18
नगर निगम ने अपनी आय के स्रोेतों को खोजकर आय बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। केंद्र और राज्य सरकार के अनुदान से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें