फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गरीब परिवार के बच्चों की शिविर के माध्यम से की गई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गरीब परिवारों के बच्चों की पहचान के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से राहुल कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एडीसी आनंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गरीब बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शिविर में गरीब परिवारों और दिव्यांगजन बच्चों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिले में लगभग 1637 ऐसे बच्चों को पहचान की गई है। शिविर में इन बच्चों के जरूरी कागजात जैसे जन्म प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, दिव्यांगजन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि बनाए गए। वहीं, जरूरतमंद बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग, डीएसडब्ल्यूओ, डीसीपीओ, शिक्षा, एमसीएफ, एनआईसी सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें