फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर जूलरी की दुकान से लाखों के गहने ठगे, आरोपियों ने जूलर को आई कार्ड भी दिखाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी स्थित हरिओम ज्वेलर्स की दुकान पर दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर लाखों रुपये के गहने ठग लिए। आरोपी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे। अपनी पहचान पुख्ता कराने के लिए दोनों ने हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र जूलर को दिखाया। ठगी का अहसास होने पर जूलर सतीश कुमार ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरिओम ज्वेलर्स के मालिक सतीश कुमार ने बताया कि चार जून को करीब शाम 7:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर जूलरी खरीदने आए थे। दोनों ने उनको हरियाणा पुलिस विभाग का कर्मचारी बताकर आईडी कार्ड दिखाया। दोनों सोने के गहने देखने लगे। कई गहने देखने के बाद भी उनको कुछ पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों दुकान से उठकर चले गए। इसके अगले दिन जूलर के पास एक ग्राहक सोने के कड़े खरीदने के लिए आया। वह सोने के चार कड़े ग्राहक ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। जब उन्होंने कड़े दुकान पर ढूंढे तो उन्हें नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। जांच में पता चला कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी बनकर आए दोनों लोगों ने यह सोने के कड़े चोरी कर लिए। जूलर के अनुसार, यह कड़े करीब 2.10 लाख की कीमत के हैं। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें