फरीदाबाद। क्रांतिकारी स्मार्ट सिटी मिशन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने हास्य नायक चाचा चौधरी के साथ सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू अभियान का उद्देश्य फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा की गई पहलों को बढ़ावा देना होगा। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिसमें सीसीटीवी निगरानी, सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, कचरा प्रबंधन आदि शामिल हैं। ये सामाजिक अभियान डायमंड टूंस द्वारा बनाई गई एक अवधारणा ‘टॉकिंग कॉमिक्स’ के अंश जारी करेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में चाचा चौधरी को उनके साथी साबू के साथ बुनियादी ढांचे के प्रभावी उपयोग पर लोगों को पढ़ाते और उनका मार्गदर्शन करते हुए दिखाया जाएगा। स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि ये कॉमिक स्ट्रिप्स बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के साथ बातचीत करने का एक अनूठा तरीका है, क्योंकि यह चित्रों के माध्यम से संदेश को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करती है। डायमंड टूंस के निदेशक मनीष वर्मा ने कहा कि चाचा चौधरी भारत में सभी पीढ़ियों का पसंदीदा चरित्र है।