फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसटी टीम ने पकड़ा 65 करोड़ का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय (सीजीएसटी) की टीम ने पलवल स्थित खंडेलवाल ट्रेडिंग कंपनी में छापा मार कर 65 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर किया है। आरोप है कि ट्रेडिंग कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत ढंग से सरकार से 65 करोड़ रुपये का रिफंड लिया। जबकि लेना था लगभग 40 लाख रुपये। मामला सामने आने के बाद टीम ने 65 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। इसके साथ कंपनी संचालक से करीब 24 फीसदी का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पलवल स्थित खंडेलवाल ट्रेडिंग कंपनी गुटखा, पान मसाले जैसे उत्पादों की ट्रेडिंग करती है। दो सप्ताह पहले सीजीएसटी टीम ने आईटीसी रिफंड में फर्जीवाड़े की आशंका पर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मामले का खुलासा हुआ। टीम ने कंपनी में छापा मार कर जरूरी कागजात अपने कब्जे में लिए। जांच में पता चला कि कंपनी को सरकार से आईटीसी रिफंड के रूप में करीब 40 लाख रुपये लेने थे। लेकिन, कंपनी संचालक ने फर्जीवाड़ा कर 65 करोड़ रुपये का रिफंड लेकर सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाई।
सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार इस तरह के मामले में कंपनी संचालक से 24 फीसदी का जुर्माना लगता है। इस मामले में कंपनी संचालक ने 65 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। जुर्माना अदा करने के लिए कंपनी संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ मामले की उच्च स्तरीय जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें