फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से सेल डीड करवाने में महिला के साथ हवलदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से सेल डीड करवाने में महिला के साथ हवलदार पर केस
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में तीन नाबालिग बच्चों को बहलाकर फर्जी तरीके से प्लाट की सेल डीड कराने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चों में एक मानसिक रूप से बीमार है। पीड़ित ने महिला के अलावा एक हवलदार सहित अन्य लोगों के नाम भी शिकायत में दिए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संजय कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। इसमें एक बेटे की उम्र 23 साल है, जबकि तीन नाबालिग हैं। उसका एक 15 साल का बेटा मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि पत्नी सत्तो देवी साल 2010 में बच्चों को छोड़कर पिंटू नाम के युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद 2017 में वह वापस आ गई और लड़ाई झगड़ा करने लगी। महिला ने कहा कि घर उसके नाम कर दो नहीं तो झूठे केस में फंसवा देगी। विक्रम ने झगड़ा बढ़ता देख प्रॉपर्टी अपनी मां आशा देवी के नाम पर ट्रांसफर कर दी। इस बात का पता जब सत्तो देवी को लगा तो उसने विक्रम को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। महिला ने विक्रम की मां से कहा कि विक्रम को बंदी बना लिया गया है। प्रॉपर्टी मेरे नाम कर दो नहीं तो उसे जान से मरवा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां ने महिला की बजाय बच्चों के नाम प्रॉपर्टी कर दी। प्रॉपर्टी ट्रांसफर होने के बाद सत्तो फिर से एक नए आदमी गुड्डू के साथ कहीं चली गई। आरोप है कि मार्च 2021 को सत्तो ने तीनों नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर फर्जी कागजात बनवा लिए। 25 जुलाई को सत्तो देवी ने जोगिंदर व राजिंदर नाम के व्यक्तियों के साथ मिलकर झगडे़े की एक शिकायत विक्रम के बेटे और बहू के खिलाफ संजय कॉलोनी चौकी में दी। आरोप है कि हवलदार राजीव ने विक्रम के बेटे पर डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जेल में डालने की धमकी दी गई थी। थाना मुजेसर पुलिस ने पुलिस आयुक्त कार्यालय से फाइल आने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें