फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को गोद लेकर स्वस्थ होने तक उठाएंगे खर्च

विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल में डाक्टर शीला भगत ने दो टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हे राशन वितरित करती ह? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग कर्मी टीबी के मरीजों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने तक खर्च का जिम्मा उठाएंगे। मरीजों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने के लिए अन्य सक्षम लोगों से भी विभागीय टीम संपर्क करेगी। सोमवार को टीबी कंट्रोल प्रोग्राम की अधिकारी डॉ. शीला भगत ने दो मरीज गोद लेकर मुहिम की शुरुआत की। इसके साथ ही एचआईवी-टीबी विभाग समन्वयक सुभाष गहलोत ने एक मरीज को गोद लिया।
विज्ञापन

टीबी नियंत्रण विभाग अधिकारी डॉ. शीला भगत ने बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डा.ॅ राजीव अरोड़ा ने मरीजों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने का जिम्मा उठाया। मरीज गोद लेने की मुहिम राज्य अधिकारी डॉ. राजेश राजू के मार्गदर्शन में चलाई जाएगी। डॉ. भगत ने बताया कि जिले में टीबी के 4600 से अधिक मरीज हैं। इन मरीजों को इलाज के दौरान सरकार हर महीने पोषण के लिए 500 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में भेजती है। कई मरीज बेहद गरीब होने के कारण इस वित्तीय राशि में गुजारा नहीं कर पाते हैं। ऐसे मरीजों की पहचान कर छह माह तक उन्हें गोद लेकर उनके खाने व इलाज का खर्च गोद लेने वाला कर्मचारी स्वयं वहन करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने भी 10 मरीजों को गोद लेने का मन बनाया है। इस दौरान मौके पर बिजेंद्र, राजकुमार, अशोक, रविंद्र, वीरेंद्र, करण, साधना, मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें