फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन की मौत मामले में बिल्डिंग मालिक भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर डेरी स्थित एक वर्कशॉप (बैटरी रिपेयर) में लगी आग से हुई तीन युवकों की मौत मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक विनोद भड़ाना को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले वर्कशॉप मालिक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के समय मौके पर चार कर्मचारी मौजूद थे। एक कर्मी समय रहते बाहर निकल आया था। तीन की आग के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सराय ख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि 21 मई की सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-37 अनंगपुर डेरी के पास एक बैटरी की वर्कशॉप में आग लग गई थी। तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और अंदर ही जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कई घंटों में आग पर काबू पाया था। अजय गुप्ता ने फ्यूजी सेल नाम से वर्कशॉप खोल रखी थी। घटना के समय अंकित, सुनील, सतवीर और पिंटू वर्कशॉप में बैटरी चार्जिंग पर लगा रहे थे। आग लगने पर पिंटू किसी तरह बाहर निकल आया। अंकित, सतवीर और सुनील की दम घुटने से मौत हो गई थी। सोमवार को बिल्डिंग मालिक विनोद भड़ाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले वर्कशॉप मालिक अजय गुप्ता को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें