फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष लिफाफा काउंटर शुरू किया गया, भाइयों को भेजी जा रही राखियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रक्षाबंधन नजदीक आते ही जिले के डाकघरों में रौनक बढ़ने लगी है। भाइयों की कलाई पर राखी सजाने की तैयारी में जुटी बहनें अब डाकघर पहुंचकर राखी भेज रही हैं। त्योहार को देखते हुए डाकघरों में विशेष लिफाफा काउंटर शुरू किया गया है, जहां से बहनें राखी के लिए लिफाफा लेकर उसे अपने भाइयों के पते पर भेज सकती हैं।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन के चलते डाकघरों में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। दूसरे शहरों और राज्यों में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए महिलाएं डाक सेवा का सहारा ले रही हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने सैनिक भाइयों को भी राखी भेज रही हैं। समय पर राखी पहुंचाने के लिए लोग त्योहार से पहले ही डाकघर पहुंच रहे हैं। इससे डाक कर्मचारियों की व्यस्तता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपहार भेजने का भी बढ़ा सिलसिला

रक्षाबंधन के मौके पर डाकघरों में काम का दबाव पिछले महीने की तुलना में बढ़ गया है। लोग राखी के साथ अपने रिश्तेदारों और करीबियों को उपहार भी भेज रहे हैं। दूर रहने वाले परिजनों तक प्यार और शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए पार्सल और अन्य डाक सामग्री की बुकिंग बढ़ी है। त्योहार के कारण डाकघरों में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें