फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रूट तक चली बसें, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बस अड्डे से अब अलीगढ़ रूट की बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिल गई है। वहीं, अलीगढ़ से भी बल्लभगढ़ के सीधे बस सेवा बहाल हो गई है। दोनों रूटों के चलने से यात्रियों बसें बदलने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। वहीं, यात्रियों का कहना हैं कि पहले बल्लभगढ़ से लोगों को हामिदपुर उतरकर घंटों अलीगढ़ के बसें पकड़ने के लिए खड़ा होना पड़ता था।
विज्ञापन

कोरोना काल से ही यूपी के कई रूटों पर बसें रोडवेज की ओर बंद कर दी गई लेकिन बाद में कोविड-19 प्रकोप कम होते बसें चलाने के प्रक्रिया शुरू कर गई थी। यूपी रूट पर केवल आगरा के बसें रोडवेज से संचालित की जा रही थी। साथ ही अलीगढ़ और बुलंदशहर रूट के लिए बसें नहीं चल रही थी। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जाने के लिए बसों को परमिट मिल गई और बसें संचालित कर दी गई। रोडवेज से अलीगढ़ के लिए 10 बसें प्रतिदिन संचालित की जा रही है। फिर भी यात्रियों के लिए बसें कम पड़ रही है।
रोडवेज प्रबंधक राजीव नागपाल का कहना है कि पूर्व में बस अड्डे से केवल हामिदपुर तक यात्रियों को छोड़कर वापस बल्लभगढ़ के लिए आ जाती थी लेकिन अब अलीगढ़ तक परमिट मिल गया है। तो बसें सीधे अलीगढ़ जा रही है। अभी बुलंदशहर रूट के लिए बस संचालित नहीं हो सकी। प रमिट मिलने पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें