फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में तैयार हो रहा बर्न वार्ड, झुलसे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली पर आतिशबाजी से होने वाले हादसों के दौरान झुलसे मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए बीके नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य त्योहार से पहले वार्ड को तैयार करने का है। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि हादसे के बाद मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

बीके अस्पताल में पहले दूसरे तल पर बर्न वार्ड की सुविधा थी, लेकिन बाद में इसे डे केयर कैंसर वार्ड में बदल दिया गया। इसके बाद से झुलसे मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग वार्ड उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पटाखों से जलने, करंट लगने या गैस सिलिंडर से आग लगने की घटनाओं में मरीजों को दूसरे वार्डों में रखना पड़ता था। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को जरूरत के अनुसार दूसरे अस्पतालों में भी जाना पड़ सकता था।
विज्ञापन


दिवाली पर पटाखे जलाते समय हाथ, चेहरे और आंखों के आसपास झुलसने की आशंका रहती है। ऐसे में मामूली रूप से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाता है, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है। बर्न वार्ड तैयार होने से ऐसे मरीजों की देखभाल के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन




डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि अस्पताल के दूसरे तल पर बर्न वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दीपावली पर इमरजेंसी विभाग में प्रत्येक शिफ्ट में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें