फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फोन हैक कर 1.26 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 निवासी महिला का फोन हैक कर 1,26,701 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने के आरोपी सुखचेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, महिला का फोन 5 अक्तूबर को हैक हुआ था। इसके बाद खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाली गई। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने संदीप के बैंक खाते का एक्सेस ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 28 हजार रुपये आए थे। आरोपी 12वीं पास है और मजदूरी करता है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें