फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करनेरा और जसाना में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फरीदाबाद करनेरा गांव में डीटीपी ने हटाया अतिक्रमण । स्रोत: विभाग
विज्ञापन
तीन कॉलोनियों में की गई तोड़फोड़, सड़क नेटवर्क ध्वस्त किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को गांव करनेरा और जसाना के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति किए गए निर्माण, चहारदीवारी, डीपीसी, साइट कार्यालय और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।



जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी के अनुसार गांव करनेरा के राजस्व क्षेत्र में दो अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें एक कॉलोनी करीब छह एकड़ और दूसरी सात एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। तोड़फोड़ अभियान के दौरान दोनों कॉलोनियों में बनाए गए 10 निर्माण, सात चहारदीवारियां और चार डीपीसी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मौके पर बनाए गए कंटेनर में संचालित साइट कार्यालय को भी हटा दिया गया। कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़क नेटवर्क को भी जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद डीटीपी विभाग ने गांव जसाना के राजस्व क्षेत्र में करीब चार एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अनधिकृत कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां 25 डीपीसी और चार चहारदीवारियों को ध्वस्त किया गया। कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को भी तोड़ा गया। यजन चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी की वैधता और आवश्यक अनुमतियों की जानकारी अवश्य लें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें