फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भवन निर्माण का कार्य 15 महीनों से अटका, 8 करोड़ की आवश्यकता

Mon, 01 Apr 2024 03:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- कंंडम घोषित भवन में लगती हैं कक्षाएं, बजट के कारण अटका भवन निर्माण का काम
विज्ञापन

निभा रजक
फरीदाबाद। सेक्टर-16 ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों को नए भवन के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बजट के अभाव में करीब 15 महीनों से काम अटका हुआ है। अप्रैल में दोबारा ठेका दिया जाएगा और काम शुरू होने की संभावना है। भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत हो चुका है, बचे हुए 25 प्रतिशत काम को करने लिए लगभग 8 करोड़ की आवश्यकता है।

महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण करीब आठ महीने तक काम रुक गया। इस वर्ष के अंत में कॉलेज का निर्माण कार्य दोबारा से शुरू हुआ था। इसके बाद महाविद्यालय के भवन का काम लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल 25 प्रतिशत काम बचा है। इसमें प्लास्टर, बिजली की वायरिंग सहित अन्य काम बकाया हैै। साल 2024 के नए सत्र से नए भवन में कक्षाएं आयोजित होनी थी, लेकिन बजट के अभाव में काम अधर में अटक गया है। अब दिसंबर तक काम पूरा होनी संभावना है। नए भवन में नए भवन में आधुनिक प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पुस्तकालय कैंटीन सहित अन्य व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन

शहर का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान, 2016 में हुआ था कंडम घोषित

महाविद्यालय का भवन करीब 50 वर्ष पुराना है। यह शहर का पहला उच्च शिक्षण संस्थान है, इसे तीन हजार छात्रों की क्षमता के अनुसार बनाया गया था। वर्तमान में महाविद्यालय में सुबह और शाम की पाली में सात हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। महाविद्यालय का भवन काफी जर्जर हालत में हो गया था। बारिश के दौरान छत टपकती है, इसके अलावा जर्जर भवन में पढ़ रहे विद्यार्थी भी डर के साये में हैं। पीडब्ल्यूडी ने साल 2016 में भवन को जर्जर घोषित कर दिया गया है और नए भवन को बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। सरकार ने वर्ष 2018 में नए भवन की स्वीकृति मिली। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला भवन बनाया जाना है। बजट की कमी से लगभग डेढ़ साल से काम रुका हुआ है।

विद्यार्थियों और अध्यापकों को परेशानी

महाविद्यालय का काम रुक गया है, भवन शुरू नहीं हाेने से विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों को परेशानी हो रही है, जल्द भवन निर्माण होगा तो राहत मिलेगी। भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की आवश्यकता है। नए सत्र से नए भवन में कक्षाएं लगने की संभावना थी, लेकिन यही हाल रहा तो दिसंबर तक काम पूरा होगा।
विज्ञापन


- डॉ. रुचिरा खुल्लर, प्राचार्या, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय

अप्रैल में दिया जाएगा दोबारा ठेका

महाविद्यालय के नए भवन का काम दिसंबर तक पूरा होगा। इसके लिए 27 करोड़ का बजट पास हुआ था, जो कि पूर्ण रूप से खर्च हो चुका है, ऐसे में 8 करोड़ का बजट बढ़ाने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की गई है, अगले महीने से दोबारा ठेका देकर काम शुरू करने की संभावना है। विद्यार्थियों को 2025 के सत्र में नया भवन मिलेगा।

- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें