फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-3 में खुले नाले में मिला शव, गिरकर मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-मृतक चरण सिंह कल्याणपुरी झुग्गी का रहने वाला था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके के एनआईटी-3 में खुले नाले में बृहस्पतिवार दोपहर एक शव मिला। मृतक चरण सिंह 28 नवंबर से लापता था। ऐसा शक है कि वे शादी समारोह से लौटने के दौरान अंधेरे होने की वजह से खुले नाले में गिर गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसजीएम नगर थाना में 2 दिसंबर को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें गुलशन नामक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पिता चरण सिंह 28 नवंबर से लापता हैं। युवक ने बताया कि पिता शादी समारोह में गए थे। उसके बाद से वापस ही नहीं लौटे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद एसजीएम नगर थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एनआईटी-3 में सड़क किनारे नाले में एक शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पर नाला खुला पड़ा था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे लगा कि ये कई दिनों से नाले में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 2 दिसंबर को दर्ज हुई गुमशुदगी की एफआईआर कराने वाले युवक से संपर्क किया और उसे मौके पर बुलाया। गुलशन ने मृतक को अपने पिता चरण सिंह के तौर पर पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसजीएम नगर थाना पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें