फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र ने रिमांड पर उगले कई बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में नशे के कारोबार को चलाने वाले बड़े माफिया में से एक बिजेंदर उर्फ लाला को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच उससे नशीला पदार्थ तो बरामद नहीं कर पाई, लेकिन रिमांड के दौरान उसने जो नाम उगले हैं वो पुलिस के लिए बेहद अहम जानकारी है।
विज्ञापन

लाला ने बताया है कि किस तरह से नशे के कारोबार में अपना सिक्का जमाए हुए था। उसने शहर व आसपास के राज्यों की बड़े लोगों के नाम उगले हैं। इसमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। एमबीए छात्र कविश खन्ना की ड्रग की ओवर डोज से हुई मौत के बाद से लाला का नाम एकदम से दोबारा सामने आया था। करीब तीन साल पहले पुलिस ने लाला पर शिकंजा कसा था।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक दो दिनों के रिमांड में लाला से उन्होंने काफी अहम जानकारियां जुटाई हैं। दरअसल लाला पिछले कई दिनों से फरार था। उसने अपने नशे के धंधे पर कुछ दिनों से विराम लगा रखा था। उस पर पचास हजार का इनाम घोषित होने के बाद वह मानसिक रूप से प्रेशर में था। उसने पुलिस से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी। अदालत ने याचिका खारिज कर दी। शुक्रवार को खर्चे के लिए कुछ पैसे लेने व पत्नी से मिलने सेक्टर 12 में आया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें