फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुकीर्ति गोयल ने बताया कि नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए 11 जजों की बेंच न्यायिक परिसर में बनाई गई है। जहां लोगों की आपसी सहमति से अदालतों में विचाराधीन मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सुबह 10 बजे स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमों के शीघ्र निपटान व आपसी सुलह समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने आगे बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, दीवानी मामले, बिजली के मामले व अन्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए गए मामलों में आगे कोई अपील/पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें