फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी जीवन संगिनी: पत्नी से तंग आकर रवि ने काट ली हाथ की नस, नौ महीने पहले भरा था भारती की मांग में सिंदूर

Fri, 11 Nov 2022 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़

सार

रामबीर ने बताया कि बेटे रवि (22) की शादी अलवर, राजस्थान निवासी भारती के साथ फरवरी में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद लड़की व उसके परिवार के लोग बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
रवि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से तंग आकर पति ने हाथ की नस काटकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की फरवरी 2022 में शादी हुई थी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गर्ग कॉलोनी निवासी रामबीर ने बताया कि बेटे रवि (22) की शादी अलवर, राजस्थान निवासी भारती के साथ फरवरी में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद लड़की व उसके परिवार के लोग बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। 

रवि ने कई बार परेशान करने की बात बताई। बुधवार की देर रात रवि ने अपने कमरे में हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन

थाना आदर्श नगर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की सहित ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रवि निजी कंपनी में नौकरी करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें