थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंह ने बताया मूलरूप से गोरखपुर, यूपी निवासी रोशनी (19) यहां संजय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। युवती सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में सहायक की नौकरी करती थी। बुधवार को वह नौकरी के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पंहुची।
परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। रोशनी का भाई किशन उसे ढूंढते हुए सोहना रोड की तरफ गया तो देखा वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। किशन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर गया, यहां उसने दम तोड़ दिया। किशन का दावा है कि रोशनी ने मरने से पहले अपने दोस्त महेंद्र का नाम लिया था कि वहीं उसे घायल कर फेंक गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।